यहां एक शादी के साथ मुफ्त मिलती है दूसरी पत्नी, जानें क्या दुनिया में वाकई है ऐसा देश?

Fact Check| क्या आपने वो खबर सुनी है? अफ्रीका के एक देश में एक शादी करने पर एक पत्नी फ्री मिलती है और अगर कोई ऐसा करने से मना करे तो उसे जेल भी हो सकती है। इस खबर के बारे में आपको देश और दुनिया के तमाम मीडिया हाउसेस के आर्टिकल्स मिल जाएंगे जहां पोलीगेमी की बात होती है। अफ्रीकन कबीलों के ऐसे अजीबो-गरीब रिवाज सुनने को मिलते हैं और सुडान आदि देशों में पुरुष एक से ज्यादा शादियां करते हैं। पर क्या वाकई कोई ऐसा देश है जहां पर एक पत्नी के साथ दूसरी पत्नी फ्री मिलती है?
ये खबर है अफ्रीकी देश इरीट्रिया (Eritrea) की जहां के अजीब वेडिंग रिचुअल्स को लेकर खबरें हमेशा वायरल होती हैं।
क्या है वायरल खबर और दो पत्नियों की गुत्थी?
खबर के मुताबिक अफ्रीका के इरीट्रिया में हर आदमी को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है। यहां के अधिकतर पुरुष ये कोशिश करते हैं कि एक साथ ही वो दो लड़कियों को पसंद कर लें ताकी उन्हें बार-बार शादी ना करनी पड़े।

इसे जरूर पढ़ें- एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण
यही नहीं खबर कहती है कि यहां पर इस तरह का कानून बनाया गया है कि दो बीवियां रखना जरूरी है और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है।
माना जाता है कि यहां पर ये कानून इसलिए बनाया गया है क्योंकि लड़कियों की संख्या वहां पर लड़कों से ज्यादा है और कोई लड़की कुंवारी ना रहे इसलिए ऐसा करना जरूरी है। कोई लड़की भी अगर पहले से शादीशुदा पुरुष से शादी करना चाहे तो उसे अनुमति दी जाती है।
इस तरह का क्लेम करते हुए कई आर्टिकल्स आपको मिल जाएंगे जो ये साबित करते हुए दिखेंगे कि अफ्रीका का ये रिवाज सच है, लेकिन क्या वाकई ये सच है?
क्या है इस खबर की सच्चाई?
इसका जवाब है नहीं, भले ही कोई इसे लेकर इरीट्रिया जाने के बारे में सोचे पर ये सच नहीं है। ये झूठी खबर असल में 2016 में फैली थी और उसे लेकर कई सारे मीम्स और जोक्स भी वायरल होने लगे थे।
मैं आपको ये भी बता दूं कि ये किसी एक देश के लिए नहीं बल्कि ऐसा चार देशों के साथ हुआ है जिनमें से ईराक सबसे पहला है। इस खबर की शुरुआत सोशल मीडिया पर लीक हुए एक ऑफिशियल सरकारी डॉक्युमेंट से होती है और फिर इसे वायरल किया जाता है।

ये सही है कि अधिकतर मुस्लिम आबादी वाले देश होने के कारण इनमें पोलीगेमी लीगल होती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्हें 2 शादियां करना जरूरी ही है। अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं और एक ही शादी से खुश रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
तो अगर कोई आपको बता रहा है कि दुनिया के किसी देश में ये जरूरी है कि आप दो शादियां करें और ना करने पर आपको जेल हो सकती है तो कह दीजिए कि आप गलत कह रहे हैं।
क्या है इरीट्रिया का वेडिंग रिचुअल?
इरीट्रिया एक ऐसा देश है जहां अरेंज मैरिज बहुत ज्यादा प्रचलित है और कई ग्रामीण इलाकों में तो दूल्हा और दुल्हन कभी एक दूसरे को देखते ही नहीं हैं। अधिकतर मामलों में परिवार वाले ही दूल्हा-दुल्हन चुन लेते हैं। यहां शादी का समारोह एक हफ्ते तक चल सकता है जिसमें तरह-तरह की रस्में होती हैं।
तो ये खबर पढ़कर आपको कैसा लगा? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।